प्रेमी की रेलवे में लगी नौकरी शादी से किया इनकार, लोगो ने करवा दिया पकडौआ विवाह

जी.पी. दुबे

9721071175

रेलवे में नौकरी मिलने के बाद प्रेमी ने शादी से किया इनकार, लोगों ने करवा दिया पकडौआ विवाह

समस्तीपुर 16 अक्टूबर 24.
रेलवे में नौकरी मिलते ही प्रेमिका को भुलाने और दहेज में 10 लाख और बुलेट की मांग करने पर, समस्तीपुर में एक युवक का पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया। प्रमोद कुमार सहनी, जो समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव का निवासी है, ने रेलवे की परीक्षा पास कर चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में नौकरी पाई थी। नौकरी मिलने के बाद प्रमोद ने अपनी दो साल पुरानी प्रेमिका, रौशनी कुमारी, से शादी करने से इनकार कर दिया, जो समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र की निवासी है।

रौशनी के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रमोद पहले शादी के लिए तैयार था, लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसने दहेज में 10 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर दी। इस पर रौशनी ने प्रमोद को विद्यापतिधाम मंदिर में मिलने बुलाया, जहां पहले से ही उसकी शादी की तैयारी कर दी गई थी। लड़के को समझाने की कोशिशों के बाद जब वह नहीं माना, तो परिवार ने पकड़ौआ विवाह करवा दिया।

रौशनी ने बताया कि वे पिछले दो साल से रिश्ते में थे, लेकिन प्रमोद अब शादी से पीछे हटने और दहेज मांगने लगा था। वहीं प्रमोद का कहना है कि कभी-कभी उससे बात होती थी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम लोग रिलेशनशिप में थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *