शोहदे के छेड़खानी से तंग युवती का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

जी.पी.दुबे

9721071175

शोहदे के छेड छाड़ से तंग लड़की का बाहर निकलना हुआ मुश्किल

सीतापुर 17 अक्टूबर 24.
थाना संदना इलाके के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि वह एक शोहदे से तंग है, वह अश्लील बातें करता हैं और नाजायज संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है।
इतना ही नहीं रास्ते में छेड़कर गाली भी देता है।
युवती का कहना है कि मैं बहुत परेशान और प्रताड़ित हो चुकी हूं। डर के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
पुलिस ने सुसंगत धारावों में मुकदमा दर्ज कर मामले की झानबीन शुरू कर दी है।

युवती ने अपनी तहरीर में कहा है कि युवक उससे कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती हो। पुलिस से मेरी दोस्ती हैं।

युवती नें 20 अगस्त को प्रार्थना पत्र दिया था मगर कोई कार्रवाही नहीं हुई।
13 अक्टूबर को उसने फिर फोन पर रात 12.30 बजे अश्लील बातें की। धमकी दी। उसके इस हरकत से बहुत ज्यादा प्रताड़ित हो चुकी हूं तथा मेरे मान-सम्मान पर ठेस पहुंच रही है।

युवती नें कहा कि मेरा बाहर निकलना मुश्किल है |
कभी जब मैं घर से किसी काम से निकलती हूं तो यह मेरा पीछा करता है। मैं मना करती हूं तो वह मुझे मारता है। युवती ने बताया कि मेरे साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की है। जान से मारने की धमकी देता है। मुझे बाहर निकलने में डर गलता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *