बहराइच :2 आरोपियों का पुलिस नें किया एनकाउंटर

जी. पी. दुबे

9721071175

बहराइच हिंसा के दो आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में, पुलिस ने किया एनकाउंटर, गिरफ्तार

बहराइच 17 अक्टूबर 24.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हालिया हिंसा के दो प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ये आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सरफराज और तालिब नाम के इन दोनों आरोपियों को नेपाल सीमा पर रूपैडीहा बॉर्डर के पास पकड़ा। मुठभेड़ के दौरान सरफराज ऊर्फ रिंकू घायल हो गया, जिसे नानपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इससे पहले सरफराज के करीबी दानिश को हिरासत में लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने सीमा क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बहराइच में हाल ही में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें गोलीबारी और पथराव की घटनाएं सामने आईं। इस हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

इस मामले में अब तक पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *