पैसे की विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को उतारा मौत के घाट

छोटे भाई ने भाभी और भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या

फतेहपुर 18 अक्टूबर 24.
फतेहपुर जिले से एक दिल को डाल देने वाली घटना सामने आई है जहाँ रुपयों के बंटवारे को लेकर सगे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से मार कर उन्हें मौत के लिए सुला दिया ।
डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची | वहीं घटना के बाद छोटा भाई फरार हो गया |
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खागा कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर टेकारी गांव निवासी स्वर्गीय प्रेम नारायण तिवारी के तीन बेटे धर्मेंद्र तिवारी, शुभम तिवारी और बूदी तिवारी थे। इनमें धर्मेंद्र बड़ा भाई था।
घर में भैंस थी, जिसे मां ने बेच दिया था।
लोगों के अनुसार भैंस बेचने के बाद मिले रुपयों के बंटवारे की बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे तीनों भाइयों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बूदी और शुभम अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।
सर में गहरी चोट लगे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
शोर-शराबा सुनकर धर्मेंद्र की पत्नी रोली तिवारी बीच बचाव करने पहुंची थी। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। वह भी होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, दिन दहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि भैंस को बेचने में मिले पैसे के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ था |
इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से दंपति की हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं |
वही दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में सन्नाटा फैला हुआ है |

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धर्मेंद्र और रोली कहासुनी करते हुए घर से बाहर आए। पीछे से बूंदी हाथ में कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा। यह देख धर्मेंद्र की चप्पल घर के पास ही छूट गई। वह अपनी जान बचाने के लिए सड़क की ओर दौड़ा, लेकिन कुएं के पास धर्मेंद्र को पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार किए। सिर का एक हिस्सा फटकर बाहर आ गया | उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति पर प्रहार देख रोली चीखते हुए कुएं के पास पहुंची और पति को बचाने के लगी। दोनों भाई भाभी पर हमलावर हुए। उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी। वह मरणासन्न हो गई। कुल्हाड़ी के प्रहार से सिर का एक हिस्स फटकर बाहर आ गया और उसके हाथ में भी कुल्हाड़ी लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *