जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा मारने की धमकी देने का आरोप

जी.पी. दुबे

97210 71175

जबरदस्ती दुष्कर्म करने व मारने की धमकी देने का आरोप

बस्ती 19 अक्टूबर 24.
कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती नें एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने तथा मना करने पर गली और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है |
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने आरोप लगाया है कि संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर निवासी शिवम ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और जब उसने मना किया तो उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी |
पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देता है |

कलवारी पुलिस ने पीडिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *