“जान” के लिए जान दे दिया

जी.पी.दुबे
97210 711 75

“जान” के लिए जान की कुर्बानी

चंदौली 23 अक्टूबर 24
ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हुए बंधन यह एकदम सही है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी किसी भी उम्र में प्यार हो सकता है |
कुछ ऐसा ही हुआ जब कक्षा 12 में पढ़ने वाले एक लड़के को कक्षा 9 में पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया |
लड़का प्यार में कुछ इस कदर दीवाना हुआ कि वह हर वक्त लड़की से मिलने के लिए बेचैन रहता था |
लड़की के घर वालों ने जब यह जाना तो लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया |
लड़की के प्यार में पागल लड़का उसके ननिहाल पहुंच गया |
लड़की के घर वालों ने जब यह जाना तो लड़के को पकड़ कर उसकी बुरी तरह मारा पीटा |

यहां बताते चलें कि मामला फुलवरिया क्षेत्र का है जहाँ पर बलुआ थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव का एक 12वीं कक्षा का लड़का अपनी नवी कक्षा की प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ननिहाल पहुंच गया | लेकिन लड़के को यह नहीं पता था कि वह लड़की के ननिहाल लड़की से मिलने नहीं बल्कि अपनी मौत से मिलने जा रहा है |
वहां लड़के घरवालों ने उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया |
मृतक लड़के के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पिटाई कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *