
Gyan Prakash Dubey
पति का था सांवला रंग पत्नी ने लगाई फांसी
हाथरस 23 अक्टूबर 24.
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा जैन गली में मंगलवार को एक महिला ने पति के सांवले होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला की अभी चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर मायके के लोग भी आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार मोहल्ला सीयल खेड़ा जैन गली निवासी तौफीक बैल्डिंग का काम करता है। उसकी चार महीने पहले ही 25 वर्षीय सिमरन पुत्री सुनहरी निवासी बरौला जाफराबाद अलीगढ़ के साथ निकाह हुआ था।
तौफीक अपनी पत्नी के साथ घर में अकेला रहता था।
मंगलवार को तौफीक काम पर चला गया।
उसके जाने के बाद घर के कमरे में सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ले के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना उसके पति को दी तो वह घर पहुंच गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
इस मामले की सूचना मिलने पर उसके मायके के लोग भी आ गए।
मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम न कराया जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने कानूनी नियमों का हवाला देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कृष्ण नारायन ने बताया कि प्रथम दृष्टि में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी |
घटनास्थल पर मौजूद मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन की चार माह पहले ही शादी हुई थी। बहन को पति शुरू से ही पसंद नहीं था, क्योंकि पति सांवला था।

