
जी.पी.दुबे
97210 711 75
नाबालिक नर्स को नशे की गोली खिलाकर डॉक्टर मिटाता था अपनी हवस की भूख
कानपुर 23 अक्टूबर 24.
कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है जो शर्मनाक होने के साथ-साथ डॉक्टर जैसे सम्मानित पेशे को भी कलंकित करती है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिक लड़की एक डॉक्टर के यहां रहकर दवा की पुड़िया तैयार करती थी |
50 साल के डॉक्टर वसीम अंसारी लड़की को नशे की दवा खिलाकर उसके साथ अपनी हवस की भूख मिटाया करता था |
साथ ही किसी को बताने पर उसको तथा उसके घर वालों को जान से मारने की धमकी भी देता था |
लड़की डर के वजह से किसी से कुछ नहीं बताती थी | लेकिन जब वह लगातार उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा तो एक दिन उसने हिम्मत करके सारी बात अपनी मामी को बताई |
उसकी मामी ने जब उसका प्रेगनेंसी टेस्ट किट से घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो प्रेगनेंसी पॉजिटिव आया |
इस पर लड़की की मामी ने सारी बात लड़की के मामा को बताई |
इसके बाद लड़की के मामा और उसके रिश्तेदार डॉक्टर
के घर पहुंचे |
वहां पर वसीम के घर वालों लड़की के मामा और उनके साथ के लोगों से मारपीट कर पैसे लेकर मामले को सुलहकर शांत करने का दबाव बनाने लगे | लड़की के मामा और उनके रिश्तेदार वसीम को घसीट कर थाने ले गए जहां पुलिस ने वसीम को हिरासत में ले लिया |
मामा ने अभी आरोप लगाया कि डॉक्टर द्वारा उसकी भांजी को बिरयानी में जहर देकर मारने का प्लान था |
उसने भांजे के मोबाइल पर मैसेज भी किया था कि मैं तुम्हारे लिए बिरयानी लाया हूं |
हालांकि भांजी ने बिरयानी नहीं खाया था|
मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला कर्नलगंज थाने में पंजीकृत किया जा चुका है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |


