
Gyan Prakash Dubey
चोरों का हाईटेक गैंग जो फ्लाइट से चोरी करने जाता था
मिर्जापुर 23 अक्टूबर 24
मिर्जापुर में पुलिस ने कैसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से जाता था और चोरी करने के बाद वापस भी वह फ्लाइट से ही आते थे |
पकड़े गए पांचआरोपियों में से एक मुंबई का रहने वाला है | उसके ऊपर दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं |
पुलिस ने उनके पास से लाखों के सोने और चांदी के जेवर तथा कीमती बर्तन बरामद किए हैं |
मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि चुनार के पचरवा मोड पर दो बाइक सवार तथा तीन कार सवार लोगों को पकड़ा गया | पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया |
उन्होंने यह भी बताया कि दिन में वह कार से घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे |
उनके गैंग मिर्जापुर के अलावा मुंबई,वाराणसी,भदोही तथा सोनभद्र में भी सक्रिय है |
पकड़े गए चार आरोपी नत्थू प्रसाद, आकाश पटेल, अमित राजभर, मनोज सेठ वाराणसी के रहने वाले हैं तथा पांचवा आरोपी सूरज रामाश्रय यादव महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है |
सूरज के ऊपर मिर्जापुर और वाराणसी में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं |
नत्थू प्रसाद पर विभिन्न थानों में 16 और आशीष आकाश पटेल पर कर मुकदमा पंजीकृत है |
पुलिस ने उनके पास से पीतल के 120 किलोग्राम के बर्तन बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण और ताला तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि को बरामद किया है |
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि यह लोग मुंबई में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं | फ्लाइट पड़कर चोरी करने मुंबई जाते थे और चोरी करने के बाद वापस फ्लाइट से आते थे |
उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस से संपर्क इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है |
पुलिस पांचो अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुये जेल दिया |


