
जी.पी. दुबे
97210 711 75
भीख मांग रहे तीन संदिग्धों को विदेशी नागरिक के शक में ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौपा
बस्ती 24 अक्टूबर 24
नगर थाना क्षेत्र नारायणपुर गांव में भीख मांग रहे तीन लोगों को जो ग्रामीणों की नजर में संदिग्ध लगे उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ा और उनकी तलाशी ली |
तलाशी के दौरान उनके पास थाईलैंड की करेंसी तथा दस्तावेज बरामद हुए |
वहीं लोगों के अनुसार पकड़े गए तीनों लोग विशेष समुदाय से ताल्लुक रखते हैं तथा वह हिंदू वेशभूषा में भीख मांग कर अपने धर्म का प्रचार कर रहे थे |
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी |
यहां बताते चलें कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112,नगर थाने की पुलिस तथा एल आई यू तीनों लोगों से पूछताछ किया तथा उनके नाम और पता के बारे में पूछा गया तो उनके पास से मिले आधार कार्ड व पूछताछ से ज्ञात हुआ कि तीनों का नाम कर्म सब फूल मोहम्मद पुत्र साहबजान 59 वर्ष निवासी जगत माता थाना इकौना जिला देवरिया, मोहम्मद हदीस पुत्र बगेदन 58 वर्ष निवासी सिमरी थाना गोला बाजार गोरखपुर तथा ललकू पुत्र वजैश 38 वर्ष निवासी महेशपुर थाना गोला बाजार, गोरखपुर |
पुलिस द्वारा तीनों के निवास स्थान पर फोन कर जब पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि तीनों का पैसा भीख मांगना है | भीख मांग कर ही वह अपना जीवन यापन करते हैं |
पुलिस की जांच में यह पुष्टि नहीं हो सकी कि उक्त तीनों व्यक्ति विदेशी हैं |
इसलिए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के कारण उक्त तीनों व्यक्तियों का चालान 170/126/135 बी एन एस एस में कर दिया |


