नगर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 6 लोगों का किया चालान

जी.पी.दुबे
97210 711 75

नगर पुलिस ने 6 लोगों को शांति भंग की आशंका में पकड़ कर न्यायालय भेजा

बस्ती 24 अक्टूबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराधियों के खिलाफ आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शांति भंग की आशंका में छे नफर अभियुक्तों को पकड़ कर न्यायालय भेजा |

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि जसवंत पुत्र संतराम उम्र 45 वर्ष देवासी जुआ जाता थाना नगर बस्ती, अजीत चौहान पुत्र संतराम उम्र 23 वर्ष निवासी करहली थाना नगर बस्ती, रवि यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव 21वर्ष निवासी नारायणपुर थाना नगर बस्ती, फूल मोहम्मद पुत्र वगेदन 59 वर्ष निवासी जगत माफा,एकौना, देवरिया, मोहम्मद हदीस पुत्र वगेदन 58 वर्ष निवासी सिमरी थाना गोला बाजार गोरखपुर तथा ललकु पुत्र वजैश 38वर्ष निवासी महेशपुर थाना गोला बाजार गोरखपुर को नगर थाना के अंतर्गत धारा 170 /126 /135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेजा गया |
गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी करहली उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडे, उप निरीक्षक विकास राय, हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर यादव, हेमंत सिंह तथा कांस्टेबल चंद्रकांत पांडे व साहब कुमार शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *