कैसा था वह झाड़ू जिसके लिए एक महिला की चली गई जान

Gyan Prakash Dubey

मात्र झाड़ू के लिए महिला की चली गई जान

समस्तीपुर 26 अक्टूबर 24.
झाड़ू के लिए हुए विवाद में एक महिला की जान चली गई |

प्राप्त समाचार के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में झाड़ू के विवाद में 23 अक्टूबर को एक महिला की लाठी और डंडे से जमकर पिटाई की गई |
गंभीर हालत में उसे पटना की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई |

शुक्रवार की देर रात महिला लाश गांव में आते ही हड़कंप मच गया और गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को भी जाम कर दिया |
पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करने के बाद घटना में शामिल एक लोग को गिरफ्तार भी कर लिया |

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई सूचना के अनुसार 23 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे के लगभग या घटना हुई जब मनीष कुमार राय की मानती देवी झाड़ू खरीद कर लाई थी जिसे वह अपने आंगन में रख दी थी |
किसी ने उनके नये झाड़ू के स्थान पर पुराना झाड़ू रखकर उसको हटा दिया |
इस पर मानती देवी गाली गलौज करने लगी | उसके बाद मनीष कुमार की चाची संगीता देवी, चचेरा भाई लक्ष्मण कुमार,मोहन कुमार और चाचा जुलम राय अप अर्जुन ने मनीष कुमार की मां मानती देवी और पत्नी कविता देवी को लाठी डंडा से मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया |
दोनों को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को रात लगभग 10 बजे मनीष की पत्नी कविता की मृत्यु हो गई |
पुलिस आरोपीय जुलम रायपुर अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दविश दे रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *