
जी.पी.दुबे
97210 711 75
मातृ बंदन योजना में कार्यरत कर्मचारियों को 7 माह से वेतन न मिलने पर लिखा पत्र
बस्ती 29 अक्टूबर 24.
प्रधानमंत्री मातृ बंदन योजना में काम कर रहे कर्मचारियों को पिछले 7 महीने से उनका मानदेय ना मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है |
यही नहीं दीपावली के अवसर पर भी उनका मानदेय ना मिलने से उनकी दीपावली अंधेरे में बीतने वाली है |
उनकी समस्याओं को देखते हुए एमएलसी रामसूरत राजभर के प्रतिनिधि राम अजोर राजभर नें
प्रमुख सचिव महिला कल्याण को पत्र लिखकर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को पिछले 7 महीने से मानदेय ना मिलने के कारण उन्हें हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका मानदेय दिलाने के लिए कहां है |
उन्होंने बताया कि संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को मानदेय ना मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है |
यहां बताते चलें कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत जिले पर कार्यरत संविदा कर्मी फाइनेंशियल लिटरेसी स्पेशलिस्ट एवं डी. आई. ओ. का मानदेय पिछले 7 महीनो से नहीं भुगतान हुआ है |
उनकी समस्याओं को देखते हुए एमएलसी प्रतिनिधि राम अजोर राजभर ने प्रमुख सचिव महिला कल्याण उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को उपरोक्त कर्मचारियों का विगत 7 महीने से लंबित मानदेय भुगतान करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित करने के लिए पत्र लिखा है |


