
Gyan Prakash Dubey
रोटी और जूस के बाद अब आ गया नया एपिसोड दूध में थूक
मुरादाबाद 29 अक्टूबर 24.
थूक लगाकर रोटी बनाना और जूस में पेशाब मिलाकर पिलाने के बाद एक नया मामला सामने आया है जिसमें दूधिया द्वारा दूध के ड्रम में थूका कर दूध बेचा जा रहा है |
प्राप्त समाचार के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दूधिया ड्रम में थूक कर दूध बेच रहा है |
जानकारी होने पर पुलिस द्वारा केस दर्ज कर जान शुरू कर दी है साथ ही पुलिस ने दूध बेचने वाले दूधिया का भी बयान दर्ज किया है | बयान में दूधिया कह रहा है कि वह ड्रम में झांक कर देख रहा है इसमें कितनी मात्रा में दूध है |
प्राप्त समाचार के अनुसार कटघर क्षेत्र में रहने वाले दूधिया का वायरल वीडियो 30 सेकंड का है वह रात 9 बजे का बताया जा रहा है |
वीडियो में दिख रहा है कि दूधिया दूध नाप रह रहा है उसके बाद ड्रम में झांक रहा है |
दूधिया का कहना है कि वह झांक कर देख रहा था कि दूध कितना है |
वहीं वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसने दूधिया को ड्रम में थूकते हुए देखा है |
पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है की वीडियो वायरल होने पर जांच कराई गई है दूध खरीदने वालों नें शिकायत नहीं किया |अब तक मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है


