15 वर्षीय लड़की को सिगरेट से दागा, बर्बरता की सारी हदें पार की और कर दिया.. ये काम

Gyan Prakash Dubey

नाबालिक बच्ची के साथ हुई बर्बरता और हत्या

चेन्नई 3 नवंबर 24.
एक नाबालिक लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है, जिसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई |

प्राप्त समाचार के अनुसार 15 साल की घरेलू नौकरानी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक दम्पति को गिरफ्तार किया है |
साथ चार अन्य लोगों को हिरासत में भी लिया है |
प्राप्त समाचार के अनुसार लड़की को अमिनजिकराई क्षेत्र के मेहता नगर स्थित एक फ्लैट में गर्म लोहे से दागने और सिगरेट से जलानें सहित कई तरह की यातनाएं दी गई इसके बाद लड़की की मौत हो गई |
लड़की की हत्या के बाद आरोपी मोहम्मद निशाद और उसकी पत्नी नाजिया लड़की के लाश को शौचालय में छोड़कर अपनी बहन के घर चला गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मां तंजावुर जिले की रहने वाली है |

फिलहाल पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *