
Gyan Prakash Dubey
अभी पैर में गोली मारी है अगली बार भेजे में मारेंगे
संभल 3 नवंबर 24.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश और पुलिस अधीक्षक के बीच जिला अस्पताल में बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है |
जिसमें एक तरफ स्ट्रेचर पर लेट घायल बदमाश माफी मांग रहा है, वहीं दूसरी तरफ एसपी सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कह रहे हैं इस बार पैर पर गोली मारी है अगली बार भेजे में मारेंगे |
पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदमाश, जिसका नाम शौकीन उर्फ शानू है और जो बदायूं जिले के वारिशनगर क्षेत्र का निवासी है |
26 अक्टूबर की रात चन्दौसी के शनिदेव मंदिर से हुई चोरी में संलिप्त था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया और उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान शौकीन घायल हो गया।
शनिवार को, जिला अस्पताल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई घायल बदमाश से मिलने पहुंचे।
इस दौरान एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई तो गोली सिर में मारी जाएगी। वीडियो में घायल बदमाश माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा।
एसपी ने यह स्पष्ट किया कि यह चेतावनी बदमाश को भविष्य में अपराध न करने के लिए दी गई थी।
बहरहाल एनजीवी प्रकाश न्यूज़ वीडियो में हुई बातचीत की पुष्टि नहीं करता


