ब्लेड निगल जाता था किशोर… डॉक्टर ने पेट का ऑपरेशन किया तो जो निकला उसे देखकर रह गये सब हैरान

Gyan Prakash Dubey

ब्लेड,पेंसिल, पिन सब निगल लेता था किशोर -यह हुआ तो चला पता

दिल्ली 4 नवंबर 24.
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक 14 वर्षीय किशोर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का मामला सामने आया है। किशोर के पेट से सर्जरी के दौरान 65 वस्तुएं निकाली गईं, जिनमें 14 पेंसिल, बैटरियां, पिन, ब्लेड, और बैलून शामिल थे। इन वस्तुओं का कुल वजन 368 ग्राम था।
उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला यह किशोर गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सर्जरी के बाद उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

परिवार वालों ने बताया कि 13 अक्टूबर को किशोर को पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद कई अस्पतालों में उसे दिखाया गया। अलीगढ़ में अल्ट्रासाउंड जांच से पता चला कि उसके पेट में ये वस्तुएं थीं, जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने पांच घंटे लंबी सर्जरी कर पेट से इन वस्तुओं को निकाला, लेकिन आंत में गंभीर संक्रमण के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉक्टरों का कहना है कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के चलते लोग अक्सर ऐसी वस्तुएं निगलते हैं। ऐसे मामलों में पहले भी ऑपरेशन किए गए हैं।

समाचार स्रोत. दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *