शादी के 24 दिन पहले लड़की ने किया ऐसा गुल खिलाया कि ..

जी.पी.दुबे
97210 71175

बरेली 7 नवंबर 24.
बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से महज 24 दिन पहले एक युवती ने ऐसा कदम उठाया जिसने उसके परिवार को गहरा झटका दिया है। युवती ने अपने ही घर में खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने परिवार को गहरी नींद में डाल दिया और फिर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक शादीशुदा युवक के साथ फरार हो गई। युवती के इस कदम से परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है और वह अब गांव में मुंह दिखाने के लायक नहीं रह गए हैं।

मामले के अनुसार, युवती की शादी बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से 28 नवंबर को तय थी। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, हलवाई से लेकर टेंट और लाइट तक सब बुक हो चुके थे। 4 नवंबर की रात युवती अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे परिवार स्तब्ध है। युवती की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर यह कदम उठाने पर मजबूर किया। युवती अपने साथ 63,000 रुपये नकद और शादी के लिए बनाए गए जेवरात भी ले गई है।

परिवार ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती की मां ने बताया कि जिस युवक के साथ उसकी बेटी भागी है, वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, और पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *