व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दे मांगा परिवार का सुख सौभाग्य और लंबी उम्र… प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद

जी.पी.दुबे
97210 711 75

👉 प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद..

👉पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जिले के थानों पर स्थित छठ घाट का शाम को किया गया निरीक्षण..

👉 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता भी पहुंचे अमहट घाट और शामिल हुए छठ पूजा में

बस्ती 7 नवंबर 24.
छठ पूजा के तीसरे दिन आज शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया |
महिलाओं ने इस दौरान छठ माता से अपने परिवार की लंबी उम्र तथा सुख सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा

छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूरज को अर्ध्य देकर की..

जिले के अमहट घाट, निर्मली कुंड, नगर पंचायत नगर बाजार में दुर्गा मंदिर के पास स्थित तालाब में छठ मैया के घाट, कलवारी मिस शिव मंदिर के समीप स्थित पोखर में तथा जिले के अन्य जगहों पर महिलाओं तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी |

घाटों को रोशनी से सजाया गया था तथा वहां पुलिस प्रशासन सुरक्षा के दृष्टि से तैनात था |

👉अमहट घाट पर प्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर आए और उन्होंने हो रहे जागरण का विधिवत उद्घाटन किया |

👉जिलाधिकारी रवीश गुप्ता सह परिवार छठ पूजा और डूबते सूरज का आशीर्वाद पाने अमहट घाट पर आये | इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार स्वाति सिंह मौजूद रही |

👉 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी नई छठ पूजा के दौरान छठ पूजा घाट नगर बाजार पहुंच कर वहां पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण किया |इस दौरान थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह तथा पुलिस बल भी मौजूद रहा |

👉 कलवारी शिव मंदिर छठ पूजा घाट पोखर का पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में निरीक्षण किया एवं उचित निर्देश दिए |

👉 नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बाजार राणा नीलम सिंह तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तारा दिनेश प्रताप सिंह द्वारा छठ पूजा के लिए दुर्गा मंदिर स्थित पोखरे पर अच्छी व्यवस्था की गई थी | जिसका महिलाओं ने प्रशंसा किया |

वही राणा दिनेश प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *