रात में घर में घुसकर अज्ञात ने कर दी नाबालिक लड़की की गला रेत कर हत्या

जी.पी.दुबे
97210 711 75

घर में सो रही नाबालिक लड़की का कांटा गला

कुशीनगर 9 नवंबर 24.
घर में घुसकर किसी अज्ञात शख्स ने हाथ में जमकर तांडव मचाया |
उसने अपने बिस्तर पर सो रही 15 साल की लड़की का गला काटकर हत्या कर दिया | और सुनकर लड़की के पिता वहां पहुंचे तो उसने उन पर भी हमला बोला और किसी धारदार हथियार से उनके शरीर पर लगातार वार कर भाग गया |
जी के पिता के शरीर पर 7 जगह कटे के निशान पाए गए |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया ग्राम सभा के नौका टोला की है |
गांव के जय नारायण सिंह और उनकी 15 साल की बेटी प्रिया घर पर अकेले थे बाकी लोग छठ पूजा के लिए रिश्तेदारी में गए थे | जय नारायण सिंह बरामदे में और उनकी बेटी प्रिया कमरे में सो रहे थे | रात लगभग 12 बजे किसी ने प्रिया की गला रेत कर हत्या कर दी | शोर सुनकर पहुंचे जय नारायण पर हमला कर दिया और फरार हो गया |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
वही पिता के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में तीन लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए छानबीन शुरू कर दी |
पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछता शुरू कर दी |
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है |

थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *