8 साल से वर्दी पहन बना रही थी भौकाल -एक नजर में खुल गई पोल

जी.पी.दुबे
97210 711 75

8 साल से वर्दी पहनकर बना रही थी भौकाल, पुलिस के सामने खुल गया फर्जी महिला दरोगा का राज

देवरिया 9 नवंबर 24.
देवरिया के खामपार इलाके में एक फर्जी महिला दरोगा का पर्दाफाश हुआ है। पिछले आठ साल से वर्दी पहनकर इलाके में भौकाल बना रही महिला का सच एक असली पुलिसकर्मी के सामने सिर्फ एक झलक में खुल गया। भिंगारी बाजार में खामपार पुलिस ने इस फर्जी महिला दरोगा को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक शख्स की बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, फर्जी दरोगा वर्दी में थी, और बाजार में मौजूद एक पुलिसकर्मी को उसे देखकर शक हुआ। उसने बाइक रुकवाकर महिला से पूछताछ की, और थोड़ी ही देर में यह साफ हो गया कि वह महिला असली दरोगा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में फर्जी दरोगा ने खोला 8 साल का राज

फर्जी महिला दरोगा ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से इस वर्दी का दुरुपयोग कर रही थी। खामपार थाना क्षेत्र के निशनिया पैकौली गांव की रहने वाली इस महिला का नाम रजनी दुबे है, और वह प्रभुनाथ दुबे की पत्नी है। उसके साथ एक व्यक्ति भी पकड़ा गया, जो उसे बाइक पर लेकर जा रहा था। पुलिस ने दोनों से गहन पूछताछ की।

बांड भरवाकर दी गई जमानत

खामपार पुलिस ने सरकारी वर्दी के दुरुपयोग का केस दर्ज कर, महिला से बांड भरवाकर उसे रिहा कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि फर्जी दरोगा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी वर्दी भी जब्त कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *