दर्दनाक हादसा : 6 युवक युवतियों की हुई मौत

Gyan Prakash Dubey

देहरादून में दर्दनाक हादसा: छह युवाओं की मौत, एक घायल

देहरादून 12 नवंबर 24.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भीषण सड़क हादसे में छह युवक-युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह हादसा कैंट क्षेत्र के ओएनजीसी चौक के पास देर रात हुआ। तेज रफ्तार इनोवा कार, पहले कंटेनर से और फिर एक पेड़ से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, कार किशननगर चौक से ओएनजीसी चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान, ओएनजीसी चौक पर कार ने कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कार का बोनट कंटेनर के पीछे फंस गया। इसके बाद कार करीब 100 मीटर गलत दिशा में जाते हुए एक पेड़ से टकराई।

इस भयानक हादसे में कार में सवार सभी छह युवकों और युवतियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

गुनीत (उम्र 19 वर्ष), निवासी जीएमएस रोड

कुणाल (उम्र 23 वर्ष), वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर, मूल निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश

नव्या गोयल (उम्र 23 वर्ष), निवासी तिलक रोड

अतुल अग्रवाल (उम्र 24 वर्ष), निवासी कालिदास रोड

कामाक्षा (उम्र 20 वर्ष), निवासी कांवली रोड

ऋषव जैन (निवासी राजपुर रोड)

इस हादसे में सिधेश अग्रवाल (उम्र 25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।

यह हादसा इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है, और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *