कैंसर के डॉक्टर को चाकू से गोदनें के बाद बेखौफ निकला बदमाश

Gyan Prakash Dubey

डॉक्टर को चाकू से गोद कर मारने के बाद बेखौफ निकला बदमाश

चेन्नई 14 नवंबर 24.
चेन्नई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | जहां कलैगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाने माने कैंसर के डॉक्टर बालाजी जगन्नाथन को एक युवक ने चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया | युवक ने डॉक्टर के शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा चाकू मारा |
प्ले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी डॉक्टर की बेरहमी से चाकू मारने के बाद बहुत आराम से अस्पताल से बात जाता हुआ दिखाई दे रहा है |
इतना ही नहीं वह चुपके से चाकू निकलते शर्ट से खून पोछते और उसे अपने दाएं तरफ छुपाते हुए दिख रहा है | उसके बाद वह शांति के साथ चलता है और हथियार फेंक देता है लोग पकड़ उसको मारते हैं और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर देते हैं |

इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस आयुक्त के अरुण ने अस्पताल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली |
वही उपमुख्यमंत्री उदय निधि ने कहा कि हमलावर अपनी मां के इलाज के लिए महीने से अस्पताल आ रहा था | इसलिए किसी को उसे पर संदेह नहीं था | वारदात के पहले उसने आधे घंटे तक डॉक्टर से चर्चा की थी और इस दौरान किसी बात पर नाराज होकर उसने डॉक्टर के ऊपर हमला कर दिया |
उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी |

घटना को लेकर तमिलनाडु राज राज भवन नें भी दुख जताया है |

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि आरोपी ने डॉक्टर को ओपीडी में बंद कर दिया इसके बाद उनकी गर्दन कान के पीछे छाती पीठ सर और पेट पर चाकू से हमला किया |

डॉक्टर के शरीर से बहुत ज्यादा खून निकल गया है,और वह दिल के मरीज हैं | एक बार उनकी सर्जरी भी हो चुकी है|. इलाज के दौरान उनका दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया | शहर के कई बड़े डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है |
घटना के बाद डॉक्टरों ने पहले हड़ताल की घोषणा की थी | परंतु स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम द्वारा उनसे करीब 3 घंटा बातचीत के बाद हड़ताल वापस ले ली |
नहीं मामले में मुख्यमंत्री कम के स्टालिन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं |
उन्होंने डॉक्टर बालाजी से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *