मां के सामने आरोपी ने छात्रा को कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म :वह चीखती रही लेकिन माँ चुप बैठी रही

Gyan Prakash Dubey

छात्रा को ले गया कमरे में सारी हैवानियत पार कर दी, माँ चुपचाप बैठी रही

शाहजहाँपुर 15 नवंबर 24.
एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ एक वैन चालक एक छात्रा को घर ले आया और कमरे मे लेकर चला गया और कमरे मे उसके साथ दुष्कर्म किया | वह बच्ची चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन उसकी चीख सुनकर भी मां का दिल नहीं पसीजा |
उसे मासूम की चीज सुनकर भी उसे बचाने के बजाय मां ने आरोपी बेटे को की बचाने की पूरी कोशिश की |

प्राप्त समाचार के अनुसार कांट क्षेत्र के गांव के रहने वाली 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा अन्य विद्यार्थियों के साथ वैन से आती जाती थी |
परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली लेकिन स्कूल ना पहुंचने पर शिक्षक ने छात्रा के परिजन को फोन कर उसके स्कूल ना आने का कारण पूछा तो परिजनों के होश उड़ गए | उन्होंने शिक्षक को बताया कि वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए वैन से निकली थी |
उसके बाद चालक को फोन कर स्कूल बुलाया गया तो चालक उसे छात्रा को अपने साथ लेकर वहां पहुंचा | वहीं परिजनों को देखकर छात्र रोने लगी | पूछताछ करने पर उसने बताया कि चालक शिवांशु उसे बहाने से अपने घर ले गया वहां से कुछ सामान लेना है इसके बाद स्कूल चलेगा | घर जाने के बाद वह उसे लेकर कमरे में चला गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया | किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब चालक छात्रा को खींचकर कमरे में ले जा रहा था,तो वह चिल्ला रही थी परंतु वहां पर मौजूद चालक की मां देना तो उसे बचाया न तो लड़के को रोका | जबकि छात्रा हाथ जोड़कर उसे बचाने के लिए गुहार लगा रही थी |
वही मां नीता के चुप्पी की वजह से शिवांशु हैवान बन गया | माँ नीता ने शिवांशु को बचाने के हर संभव प्रयास किया |
एडिशनल एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामला 4 नवंबर का है |और आरोपी शिवांशु को 5 नवंबर को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था |
उसके बाद छात्रा का बयान दर्ज किया गया | अयान के आधार पर जब जांच किया गया तो सच्चाई सामने आई और बृहस्पतिवार को पुलिस ने नीति को ददरौल गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया |
एडिशनल एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर महिला को आरोपी बनाया गया और उसे जेल भेज दिया गया |
आरोपी शिवांशु के ऊपर पुलिस नें सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *