
Gyan Prakash Dubey
मासूम बेटे के सामने पत्नी की गला रेत कर हत्या
बदायूं 15 नवंबर 24.
बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है |
जहां पर एक व्यक्ति ने अपने 5 साल के मासूम बेटे के सामने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी | उसके बाद 5 घंटे तक वह लाश के साथ बैठा रहा | सुबह होने पर बच्चों को कमरे में बंद कर वह वहां से भाग कर गांव पहुंचा और परिवार वालों को बताया कि पत्नी श्वेता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली |
उसकी बात का विश्वास कर उसके परिजनों ने श्वेता के मायके वालों को फोन किया और बताया कि श्वेता ने आत्महत्या कर लिया है |
इधर बच्चों की रोने की आवाज सुनकर जब मकान मालिक पहुंचा तो उसने बाहर से दरवाजा बंद देखा |
मकान मालिक ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए | उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी |
सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे |
पुलिस के मुताबिक मासूम एवरिल ने बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है|
पुलिस ने कहा कि हत्या का असली कारण अमित कुमार की गिरफ्तारिक बाद ही पता चल सकेगा |
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मूसा झांग क्षेत्र के गांव कौर मझारा रहने वाले अमित कुमार पुत्र सुरेश सिंह ने शिवपुरम गली नंबर 4 में शिशुपाल सिंह के यहां किराए का कमरा लेकर पत्नी श्वेता उर्फ शिखा और 5 साल के बेटे अविरल के साथ 12 अक्टूबर से रह रहा था | अमित अहमदाबाद में शटरिंग का काम करता था |
यहां अक्सर अमित और श्वेता में किसी न किसी बात को लेकर कहा सुनी तथा मारपीट होती रहती थी |
बुधवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ |
पुलिस के मुताबिक झगड़े के बाद ही अमित ने श्वेता की हत्या की होगी |
श्वेता के माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं वह भी सूचना पाकर बदायूं पहुंच गए |
ज्येष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि अविरल हत्या का कारण तो नहीं बता पाया लेकिन उसने इतना जरूर कहा कि पापा ने चाकू से मां को मारा है |
उन्होंने कहा की हत्या की असली वजह आरोपी अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा |


