हाईवे के समीप झाड़ियां में मिला अज्ञात युवक का शव

जी.पी. दुबे
97210 711 75

अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिला

बस्ती 15 नवंबर 24.
नगर थाना क्षेत्र के फुटैहिया चौकी के अंतर्गत बस्ती अयोध्या फोरलेन के रिठिया गांव के समीप झाड़ियां में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई |
सूचना पाकर मौके पर तत्काल पहुंचे चौकी प्रभारी फुटैहिया विवेकानंद तिवारी ने लाश को कब्जे में लेते हुए उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया | लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पाई |
चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई |
लोगों के अनुसार युवक पिछले कई दिनों से यही आसपास घूमता रहता था तथा लोगों से मांग कर खा लेता था | उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी तथा वह बोल भी नहीं पता था |

वही मामले में थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के बारे में सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यम से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है |
उन्होंने कहा की लाश को पहचान के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *