पत्नी नें पति को मार और नंगा कर बाहर फेक दिया और घर में

Gyan Prakash Dubey

बाहर पड़ी थी पति की लाश अंदर पत्नी साफ कर रही थी खून के धब्बे

मथुरा 16 नवंबर 24.
मथुरा से एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है जहां प्रेम संबंध में बाधक बना रहे पति को पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया |
कितना ही नहीं पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए उसने पति के कपड़े उतार कर उसको अर्धनग्न हालत में घर के बाहर फेंक दिया ताकि पुलिस और परिवार को वालों यह की छत से गिरकर उसकी जान गई है |
यही नहीं उसने दहाड़ मार कर रोने का नाटक भी किया पर भाई द्वारा सच्चाई बताने पर उसका सारा राज खुल गया |
प्राप्त समाचार के अनुसार जमुना पार क्षेत्र के गांव लोहवान के टावर वाली गली में शुक्रवार की सुबह गांव के अशोक जाटव 30 वर्ष कैलाश घर के बाहर रक्त रंजित रूप से पड़ी हुई थी |
उसे देखकर ग्रामीणों के अंदर सनसनी फैल गई |

ग्रामीण जब उसके घर का दरवाजा खुलवाया और अशोक की पत्नी भारती को यह बात बताया तो वह दहाड़े मार कर रोने लगी | और यह शो करने लगी की अशोक छत से गिरकर मर गया |
सूचना पर परिवार वाले तथा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई |

पुलिस की पूछताछ में अशोक के भाई नेत्रपाल ने बताया कि अशोक की रिफाइनरी में पेंटर था | अशोक और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था |
जिसका कारण यह था कि अशोक की पत्नी भारती किसी से फोन पर बात करती थी और अशोक उसे बात करने से रोकता था |
पत्नी उसकी बात मानने को तैयार नहीं होती थी और वह मायके चली जाती थी और हर बार पंचायत माफी में मांग कर आ जाया आया करती थी |
नेत्रपाल ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने तीन लोगों को बुलाकर उसके भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया |

पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि रात 12 के बाद तीन युवक उसके घर आए थे |

पुलिस ने अशोक के पिता मनोहर लाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए भारती को गिरफ्तार कर लिया |

सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके तीन अज्ञात साथियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है |
पुलिस और फोरेंसिक टीम नें घर के अंदर बिखरे पड़े खून,,झगड़े में टूटी चूड़ियां समेत कई साक्ष्य एकत्र किये |
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *