दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता से कहा फैसला कर लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

Gyan Prakash Dubey

दरोगा ने दुष्कर्म पीड़िता से कहा फैसला नहीं किया तो होगा अंजाम बुरा

हापुड़ 20 नवंबर 24.
एक तरफ योगी सरकार पुलिस की उच्च अधिकारी महिला सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, मगर इसे हकीकत कोसों दूर है, जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है |

जिले की पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की कौन कहे, फैसला न करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे रही है |
जानकारी के अनुसार मामला थाना धौलाना क्षेत्र काहे जहां पर एक विवाहित महिला जो दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का शिकार हुई है और मुकदमे का जांच कर रहे दरोगा ने महिला पर दबाव बनाते हुए फैसला न करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दे डाली |

मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय मांगा है |
अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत में धौलाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को उसकी शादी मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी के प्रहलाद उर्फ पवन दीक्षित से हुई थी|
शादी में पिता ने 30 लख रुपए का दहेज देकर उसे विदा किया | ससुराल पहुंचने पर वीरता का देवर श्याम सुंदर दीक्षित उसे पर गंदी नजर रखने लगा | 8 मार्च 24 देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे पीटा |
पीड़िता ने जब इसकी शिकायत घर वालों से की तो पति प्रहलाद दीक्षित, देवर श्यामसुंदर,ससुर भगवान दीक्षित सास अनीता दीक्षित व ननद यशोदा दीक्षित ने मिलकर उसे बुरी तरह मारा |
इसके बाद उन लोगों ने पीड़िता से दहेज में 20 लाख रुपए की और मांग की पीड़िता को तरह-तरह की यातनाये देने लगे | मांग पूरी ना होने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया |
मामले में 19 सितंबर 2024 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया |
पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती भी है | पिता ने कहा कि थाने में मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा से कई बार मुलाकात की | उसने आरोप लगाया कि जांच कर रहे दरोगा ने आरोपी पक्ष से साठ गाठ कर लिया है और अब पीड़िता पर मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है | और ऐसा न करने पर बुरा अंजाम होने की धमकी दे रहा है |

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है | मामले की उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाएगी तथा आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा |
उन्होंने दरोगा की कार्यशैली की जांच कर उसके खिलाफ भी कार्यवाही की बात कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *