सास ननंद को कमरे में बंद कर दुल्हन ने किया ऐसा काम की दूल्हे के भी उड़ गए होश

Gyan Prakash Dubey

सास ननद को कमरे में बंद कर दुल्हन ने किया ऐसा काम की दूल्हे की भी उड़ गए होश

मथुरा: नई नवेली दुल्हन शादी के तीसरे दिन ज्वेलरी और नकदी लेकर हुई फरार

मथुरा 20 नवंबर 24.
फरह थाना क्षेत्र में एक युवक की शादी के महज तीसरे दिन ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे कस्बे में सनसनी फैला दी। वैश्य समुदाय के इस युवक ने 17 नवंबर को मथुरा की एक लड़की से शादी की थी। लड़की अपनी विधवा मां के साथ मथुरा में किराए के मकान में रहती थी और मूल रूप से हरियाणा के करनाल की रहने वाली थी।

शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। दुल्हन की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश हो रही थी। लेकिन शादी के तीसरे दिन, जब युवक और उसका पिता दुकान पर गए हुए थे, तो घर में नई नवेली दुल्हन ने चौंकाने वाला कदम उठा लिया। उसने अपनी सास और ननद को कमरे में बंद कर दिया और घर में रखी ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गई।

मां और बहन ने जब युवक को फोन पर यह जानकारी दी, तो वह घबरा गया। पिता के साथ दुकान बंद कर वह तुरंत घर लौटा। सास और ननद को कमरे से बाहर निकाला और दुल्हन की खोज शुरू की। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो युवक अपनी पत्नी के मथुरा स्थित घर पहुंचा, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली।

थक-हारकर युवक ने मंगलवार शाम पुलिस को तहरीर दी। फरह थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि फिलहाल ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार होने की कोई तहरीर थाने में नहीं आई है। दुल्हन के इस कदम की पूरे कस्बे में जोरदार चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *