पैसों के लेनदेन को लेकर डॉक्टर महक ने डॉक्टर डी के गुप्ता के ऊपर लगाए गंभीर आरोप

जी.पी.दुबे
97210 711 75

डॉ.महक ने जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार वही डॉ. डी के गुप्ता ने भी अपनी तरफ अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की

बस्ती 20 नवंबर 24.
मुंबई के डॉक्टर महक ने ओम सेंटर के डॉक्टर डी के गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है|
दो महक का कहना है कि वह एन ए बी एच कंसल्टेंसी कंपनी चलाती हैं |
ओम ऑर्थोपेडिक केंद्र ने उनसे इसका सर्टिफिकेशन कराया था |
सर्टिफिकेशन होने के बाद डॉक्टर डी के गुप्ता ने 4.15 लख रुपए में से महज 2.9 लाख देने के बाद बाकी पैसा देने में आनाकानी कर रहे हैं |
दो महक का कहना है जब वह मुंबई से डॉक्टर डी के गुप्ता के अस्पताल बस्ती आई तो डॉक्टर ने गुंडे बुला लिए जिन्होंने मेरे साथ गाली गलौज किये |
उन्होंने कहा कि उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाकर डॉक्टर डी के गुप्ता की शिकायत की |
परंतु अभी तक डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई |
वहीं सूत्रों के अनुसार डॉक्टर डी के गुप्ता पर टाइल्स मजदूर के लाखों रुपए मजदूरी ना देने का आरोप लगा है |

यहां बताते चलें कि 19 नवंबर 24 को ओम ऑर्थोपेडिक सेंटर के डॉक्टर की डी के गुप्ता ने आरोप लगाया था कि तीन दिन से एहसान नामक व्यक्ति उन्हें तथा उनके परिवार को धमकी दे रहा है | उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह आवास विकास कॉलोनी के पास रो कर उसने चाकू दिखाकर भी धमकी दी |

वहीं सूत्रों का कहना है कि डॉ. डी के गुप्ता तथा राष्ट्रीय अस्पताल मानकीकरण बोर्ड का कार्य करने वाली कंपनी से जुड़ी डॉक्टर महक से पैसों के लेनदेन का मामला चल रहा है |
जहां डॉक्टर महक ने आरोप लगाया है कि डॉ. डी के गुप्ता व उनकी पत्नी निधि गुप्ता ने काम कर लिया लेकिन बकाया रुपए नहीं दिए |
बहरहाल इस मामले में डॉक्टर डी के गुप्ता ने भी अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *