डबल डेकर बस और ट्रक के भीषण एक्सीडेंट में पांच की मौत 15 से अधिक गंभीर रूप से घायल

Gyan Prakash Dubey

भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत 15 से अधिक घायल

अलीगढ़ 21 नवंबर 24.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए हैं |

आप समाचार के अनुसार अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रतापगढ़ की कृष्णा ट्रेवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी | अभी वह यमुना एक्सप्रेस वे पर 56 नंबर पॉइंट पर पहुंची थी की एक ट्रक में पीछे से जा घुसी |

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के एक साइड के परखच्चे उड़ गए |
इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा घायल हो कहीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी तथा घायलों को अस्पताल भिजवाया |
मरने वालों में पारुल 25 उसका 5 मा का बेटा आप प्रतापगढ़ के हंसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल है |
मृतकों में एक महिला तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *