कोर्ट के आदेश पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पंजीकृत

जी.पी.दुबे
97210 711 75

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत

बस्ती 20 नवंबर 24.
सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर जबरिया कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार 22 जुलाई 24 को दिन में करीब डेढ़ बजे जब वह घर में अकेली थी तो उसे अकेली पाकर उसके ससुर मो. हनीफ उसके कमरे में घुस गए और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किये ।
सास और पति के आने पर जब उनसे ससुर द्वारा बलात्कार करने की शिकायत की तो ससुर को कुछ कहने की जगह दोनों ने उसे ही इस बारे में अपना मुंह बंद रखने को कहा तथा गाली और जान से मारने की धमकी दिये ।
ससुर के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता अपने मायके संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र गयी ।
और मायके वालों को अपने साथ हुई आपबीती बताया।
पीड़िता ने मायके वालों के साथ पुलिस को मामले में तहरीर दी , लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाया।
कोर्ट के आदेश पर सोनहा थाना पुलिस नें आरोपी ससुर,सास, पति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *