एसएसपी आवास पर चली गोली: सिपाही की मौत,मचा हड़कंप

Gyan Prakash Dubey

एसएसपी आवास पर चली गोली

सहारनपुर 22 नवंबर 24.
जस्ट पुलिस अधीक्षक के आवास देहरादून रोड पर सुबह उस समय खलबली मच गई जब वहां से लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी |

आवाज पर ड्यूटी में तैनात सिपाहियों ने जब दौड़ कर देखा तो वहां एक सिपाही लहु लुहान अवस्था में पड़ा था |

तत्काल मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने सिपाही की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया |

पुलिस के अनुसार सिपाही अमित कुमार जो मेरठ के बहसुमा का रहने वाला है |
वह काफी समय से तनाव ग्रस्त चल रहा था |
पुलिस पुलिस ने आशंका जताई है कि सिपाही ने राइफल से खुद को गोली मारी है |
घटना की जानकारी परिजनों परिवार में कोहराम मच गया |
बहरहाल सिपाही अमित कुमार ने खुद गोली मारी है या कोई और मामला है,इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चलेगा |

समाचार स्रोत…दैनिक जागरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *