
Gyan Prakash Dubey
मोबाइल में न्यूड तस्वीर देख पत्नी को हुआ शक, पहुंची पति के पास तो नजारा देख उड़े होश
अलीगढ़ 22 नवंबर 24
क्वार्सी क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिक्षक की पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसी बीच छात्रा के स्वजन भी गए, जिन्होंने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि शिक्षक आठ माह से उसका शोषण कर रहा है। स्वजन व छात्र कोचिंग के बाहर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी की गई। हंगामा बढ़ता देख आरोपित ने छात्रा को बाहर निकालकर स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाकर हटाया, जिसके बाद आरोपित को कमरे से निकालकर थाने ले जाया गया। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली किशोरी 12वीं की छात्रा है। वह सुरेंद्र नगर स्थित निजी कोचिंग में पढ़ने जाती है।
दो दिन पहले शिक्षक की पत्नी ने शिक्षक के मोबाइल फोन में छात्रा की निर्वस्त्र तस्वीर देख ली।
उसके बाद शिक्षक की पत्नी ने मौका तलाशना शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी ने शिक्षक को पकड़ लिया। उस समय छात्रा भी कमरे में थी। बात बढ़ने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी।
उधर छात्रा के सहेलियों ने उसके घरवालों को फोन कर दिया। कुछ देर में घरवाले आ गए। इसके बाद हंगामा हो गया। इसे देख आरोपी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया | उधर छात्रा के घर वाले आरोपी को बाहर निकालने की मांग पर अड़ गए और वही धरना देकर बैठ गए |
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आरोपित से वार्ता करनी चाही, मगर उसने कमरा नहीं खोला। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। जैसे-तैसे पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। इस बीच आरोपित को भी समझाया, तब जाकर उसने दरवाजा खोला।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।


