
जी.पी. दुबे
97210 711 75
प्रशिक्षु महिला दरोगा 10 हजार का घूस लेते हुई गिरफ्तार
गोरखपुर 22 नवंबर 24.
प्रशिक्षु महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा |
प्राप्त समाचार के अनुसार पिपराइच थाने पर तैनात प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक अंकिता पुत्री मनोज निवासी बेला सेमरहन, थाना बदरा जिला भोजपुर आरा, बिहार जिनकी नियुक्ति 12 मार्च हुई है और जिनको पुलिस विभाग में नियुक्त हुए अभी 20 महीने ही हुए हैं को एंटी करप्शन टीम गोरखपुर मंडल की निरीक्षक निर्मला यादव का नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने आज दोपहर बात 3 बजे के लगभग पिपराइच थाने के अंतर्गत बेला काटा बाजार पुलिस बूथ से 10 हजार का घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला पत्नी गोरख निवासी बेला सेमरहन, पिपराइच गोरखपुर के खिलाफ पिपरई थाने में मुकदमा पंजीकृत है | जिसके विवेचना में शिकायत करता की पुत्री का नाम निकालने के लिए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अंकिता 10 हजार रुपए घूस के रूप में मांग रही थी |
महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में किया |
एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाते हुए महिला उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया |


