एस पी ने थाना दिवस पर थाना नगर पहुंचकर सुनी जन समस्याएं

जी.पी.दुबे
97210 71175

एस पी ने नगर थाना पर सुनी जन फरियाद

बस्ती 23 नवंबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने आज थाना दिवस के अवसर पर थाना नगर पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के उपस्थिति में थाना नगर पर आयोजित जनसुनवाई में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए |

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह लोग समय से गुणवत्तापूर्ण तथा मौके पर टीम बनाकर जा करके फरियादियों की समस्याओं का उचित निस्तारण करें |

फरियादियों की समस्याओं को सुनने के समय थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह, थाना नगर के कर्मचारी एवं अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित काफी संख्या में फरियादी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे |

👉 थाना कलवारी पर आयोजित थाना दिवस पर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बड़ी संख्या में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके उचित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *