आईजी व एसपी ने पुलिस झंडा दिवस पर फहराया ध्वज तथा कर्तव्य पालन का दिलाया शपथ

जी.पी.दुबे
97210 71175

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आईजी, एस पी ने फहराया पुलिस ध्वज

बस्ती 23 नवंबर 24.
👉पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आइजी आर के भारद्वाज ने परी क्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस झंडा को फहराया एवं सलामी दिया |
इस अवसर पर उन्होंने अपने तथा अन्य पुलिस कर्मियों की वर्दी पर पुलिस झंडा लगाया | साथ ही उन्होंने प्रशांत कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया तथा पुलिस ध्वज के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया |

👉 पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस झंडा दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पर पुलिस ध्वज फहरा कर अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह अपने तथा उनकी वर्दी पर लगाया |
उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए संदेश को पढ़कर सभी को अवगत कराया |
साथ ही उन्होंने पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा अपनी कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र तथा पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया |
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुधौली, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |

👉 क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय पर पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस ध्वज का प्रतीक उनकी वर्दी पर लगाया |
उन्होंने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया |

👉 क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह,सभी थाना प्रभारियों, थानाध्यक्षों द्वारा भी पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस ध्वज फहराया गया |
साथ ही सभी को डीजी उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया तथा कर्तव्यों के पालन के लिए शपथ दिलाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *