
Gyan Prakash Dubey
पति ने अपनी ही पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो कर डाली ये मांग
गाजियाबाद 23 नवंबर 24.
गाजियाबाद से ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां पर पति ने सुहागरात के समय अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर बाइक और रुपए की मांग कर डाली |
विजयनगर निवासी नव विवाहिता ने अपने पद पर दहेज के लिए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने, धमकी देने और जबर्दस्ती गर्भपात का आरोप लगाया है | यही नहीं उसने पुलिस को दी गई जानकारी अपने ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र के निवासी युवती का निकाह शाहदरा निवासी युवक से जून में हुआ था | युवती में आरोप लगाया है की शादी की पहली रात ही उनके पति ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए | उसके विरोध करने पर पति ने कहा कि आजकल यार ट्रेड है | उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रूपए नकद और बाइक की डिमांड की | महिला ने आप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है |
महिला ने अगस्त में दवा पिलाकर जबरन गर्भपात का भी आरोप लगाया है |
महिला ने इसकी शिकायत महिला अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए बनाए गए पिंक बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों से भी की लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया | महिला दो महीने तक दौड़ती रही |
इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की | पुलिस अधीक्षक की निर्देश पर विजयनगर थाने में केस पंजीकृत हुआ |


