
जी.पी. दुबे
97210 711 75
हर्ष डांस में 7 साल के बच्चे के हाथ में असलहा देकर किया डांस
बस्ती 26 नवंबर 24.
नगर थाना क्षेत्र के नगर खास राजकोट तिराहे पर हो रहे बहुभोज के कार्यक्रम में डीजे पर 7 साल के बच्चे के हाथ में असहला देकर डांस करने का मामला प्रकाश में आया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष डांस में एक युवक ने पहले असलहा लहराया और उसके बाद एक 7 वर्षीय नाबालिक बच्चों के हाथ में असला पकड़ा कर डांस करने लगा |
मना करने पर असलहा लेकर मना करने वाले व्यक्ति को दौड़ा कर जान से मारने की धमकी दी |
पीड़ित भोला ने उपरोक्त मामले की जानकारी नगर थाने पर दी |
मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने इस आशय की जानकारी लिखित रूप से पुलिस अधीक्षक बस्ती को देते हुए पत्र में कहा है कि ट्विटर पर भोला पुत्र सालिक राम निवासी माली टोला नगर खास थाना नगर बस्ती के द्वारा जो पत्र चल रहा है | उस पत्र के आधार पर मुकदमा संख्या 241/ 24 सुसंगत धाराओं में अनमोल पुत्र रमेश, विकास पुत्र राजन, प्रदीप पुत्र बुझारत तथा पंकज पुत्र नाटे सभी निवासी राजकोट चौराहा नगर बाजार बस्ती के ऊपर पंजीकृत करते हुए मामले की जांच उप निरीक्षक ब्रिजमोहन सिंह द्वारा की जा रही है |
मामले में थानाध्यक्ष नगर ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हुआ जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हाथ में असलहा लेकर डांस किया जा रहा था | पुलिस इस बात का पता लग रही है कि वह असलहा लाइसेंसी था, नकली था या अवैध | नामित अभियुक्त फरार है,पुलिस खोज में लगी है | जल्दी वह पुलिस के गिरफ्त में होगा |


समाचार स्त्रोत.. सोशल मीडिया तथा थाना प्रभारी नगर का पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र के अनुसार
