पड़ोस के लड़के के प्रेम में दीवानी लड़की ने लड़के से कहा मुझसे शादी कर लो: उसके बाद ऐसा काम किया की

Gyan Prakash Dubey

प्रेम में पागल युवती ने खुद किया लड़के को प्रपोज और कर डाला यह काम

जौनपुर 27 नवंबर 24.
जौनपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है |
जहां पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के प्रेम में पागल लड़की ने खुद लड़के को जाकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया | जब लड़के की मां ने इस रिश्ते से इनकार किया तो उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की,उसके बाद वह सलाखों के पीछे पहुंच गई |

प्राप्त समाचार के अनुसार पूरा मामला जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के चोराहा गांव का है जहां पड़ोस की एक लड़की की प्रेम में एक युवती इस कदर पागल हो गई की वह हर समय उसके साथ शादी के सपने ही देखने लगी |
एक दिन उसने खुद आगे बढ़कर लड़की से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो | यह सुनकर लड़का भी बहुत प्रसन्न हुआ और वह जाकर अपनी मां से इस बात को बताया और कहा कि मेरी शादी उससे करवा दो |
लेकिन लड़के की मां ने शादी से साफ इनकार कर दिया |

यह बात लड़के ने लड़की से कहा | इसके बाद लड़के के प्रेम में दीवानी लड़की ने शादी की राह में रोड़ा बन रही उसकी मां को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया |

अब उसका प्रेम के जुनून ने उसके सर पर हिंसा सवार कर दिया और उसने लड़के की मां को धारदार हथियार से बेरहमी के साथ मार कर हत्या कर दी और लाश ले जाकर जंगल में फेक दिया |

लड़के के परिजनों द्वारा मामले में पुलिस से शिकायत की गई | और लड़की के साथ उसके पिता तथा उसके दोनों भाइयों को आरोपी बनाया गया |
पुलिस ने लड़की और उसके पिता तथा दो भाइयों को गिरफ्तार करने वाले उसके बाद जेल भेज दिया |

इस तरह प्रेम में पागल युवती ने ऐसा जुर्म किया कि प्यार तो मिला नहीं लेकिन उसके पिता और दो भाई भी उसके साथ सलाखों के अंदर हो गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *