भारतीय लड़के और विदेशी लड़की की अनोखी शादी: समाज की धारणाओं को तोड़ते हुये…

Gyan Prakash Dubey

भारतीय लड़के और विदेशी लड़की की अनोखी शादी: समाज की धारणाओं को तोड़ते हुए वायरल हुआ वीडियो

हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का पवित्र बंधन माना जाता है, जहां अग्नि को साक्षी मानकर दूल्हा-दुल्हन सात वचन देते हैं। लेकिन जब शादी दो अलग धर्मों और देशों के लोगों के बीच होती है, तो समाज की कई धारणाएं और डर इस रिश्ते पर सवाल उठाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय लड़के एकांश और उनकी कनाडाई पत्नी डेनियल अपनी शादी से जुड़ी समाज की धारणाओं और अनुभवों को साझा कर रहे हैं।

वीडियो में डेनियल बताती हैं कि शादी से पहले उन्हें कहा गया था कि “भारतीय लड़के डियोड्रेंट नहीं लगाते और उनकी दो-दो बीवियां होती हैं।” वहीं, एकांश बताते हैं कि उन्हें यह सुनने को मिला कि “विदेशी लड़कियां तलाक देने में अव्वल होती हैं और भारतीय लड़कों का पैसा लेकर भाग जाती हैं।” इतना ही नहीं, डेनियल को भारत आने से पहले कई लोगों ने यह भी डराया कि “भारत लड़कियों के लिए खतरनाक देश है।”

इन सभी पूर्वधारणाओं के बावजूद, एकांश और डेनियल ने शादी करने का फैसला किया। अब यह जोड़ा खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है। डेनियल और एकांश ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस वीडियो को अपने जॉइंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लाइक्स और लगभग 12 हजार बार शेयर किया गया है। इसके अलावा, वीडियो पर 1,700 से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं।

वीडियो पर हाईदी फ्रुक ने लिखा, “सनातनी लड़कों द्वारा विदेशी लड़कियों से शादी कर व्लॉग बनाने का यह नया ट्रेंड क्या है? क्या आप पढ़ाई और नौकरी के लिए विदेश गए थे या रील्स बनाने के लिए?”
वहीं, ऋषभ इस्तवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा, “आप लोग अरमान मलिक के वीडियो देखकर दो बीवियों की बात कर रहे हैं। लगता है यह बस नौटंकी है।”
एक अन्य विदेशी महिला सारा यादव ने लिखा, “मेरे परिवार ने भी यही कहा था कि शादी के बाद मेरा भारतीय पति ग्रीन कार्ड लेकर मुझे छोड़ देगा। लेकिन अब हमारी शादी को 17 साल हो चुके हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *