
Gyan Prakash Dubey
दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे उसके बाद पति ने किया ऐसा काम की..
खूंटी झारखंड 28 नवंबर 24.
खूंटी जिले से एक ऐसा कलेजे को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है जिसे 2022 में दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की याद ताजा कर दी |
दोनों मामलों में ही लिव इन पार्टनर ने अपने साथी की हत्या की |
प्राप्त समाचार के अनुसार जंगल से सटे इलाके में कसाई का काम करने वाले एक शख्स नें अपनी पार्टनर का दुपट्टे से गला घोट कर मार डाला और उसके बाद उसकी लाश के 40- 50 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया |
आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया |
भेगरा पिछले कुछ साल से 24 वर्षीय एक महिला के साथ तमिलनाडु में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था |
कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपने पार्टनर को बताएं बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली | वह पत्नी को घर छोड़कर तमिलनाडु चला गया |
पुलिस अधीक्षक में घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना 8 नवंबर को हुई |
आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह अपनी पार्टनर को घर नहीं ले जाना चाहता था| आरोपी उसे जरियागढ़ थाने क्षेत्र के जोरदार गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए |
वहीं मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि नरेश तमिलनाडू में कसाई की दुकान में काम करता था और वह चिकन काटने में माहिर था |
महिला को उसके शादी का पता नहीं था | इसलिए वह उसे घर ले चलने के लिए दबाव बनाने लगी | आरोपी उसे लेकर ट्रेन से रांची पहुंचा | उसके बाद वह ऑटो रिक्शा से खूटी अपने घर के पास ले गया और उसे वहां इंतजार करने के लिए कहीं चला गया जब वह वापस आया तो उसके हाथ में एक धारदार हथियार था | आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद दुपट्टे सी उसका गला घोट कर मार डाला | आरोपी ने लाश के 40 से 50 टुकड़ों में काटा और से तथा उसके सामान के साथ जंगल में फेक वह घर चला गया |
मामले का पता तब चला जब घटना के लगभग 15 दिन बाद आवारा कुत्तों को मानव अंग के साथ देखा गया | उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी |
इंस्पेक्टर ने बताया कि उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात कबूली है |
पुलिस ने लाश के टुकड़ों की बारामदगी के बाद जंगल में उसका सामान वाला बैग मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड भी था |
उसके बाद पुलिस ने उसकी मां को बुलाकर सामान की पहचान करवाई और उसकी मां ने अपनी बेटी की समान की पहचान की|


