फर्जी मुकदमे में फसाने कि धमकी दे यू पी पुलिस कर रही वसूली

जी.पी.दुबे
97 210711 75

क्या हो गया यू पी पुलिस को किसी को भी पकड़ फर्जी फसाने की धमकी दे वसूल रही रूपये

बलिया उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश की पुलिस इन दिनों रुपए कमाने का नया तरीका निकाला है |
जहां पर वह किसी को भी पकड़ कर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर वसूली करने में जुटी है |

प्राप्त समाचार के अनुसार मामला बलिया जिले का है जहां पर भैंस चरा रहे रुदल यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाही थाने पकड़ ले गए | वहां पर सिपाहियों ने रुदल यादव को फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड कर दी |
सिपाहियों ने पहले रुदल यादव से ढाई लाख उसके बाद डेढ़ लाख रूपये डिमांड की, रुदल यादव चिरौरी करते रहे और अंत में मामला एक लाख पर सेट हुआ |
के बाद रुदल ने थाने से ही फोन कर दो बार में 50-50 हजार रुपए सिपाहियों द्वारा बताए गए के अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिया |
इसके बाद सिपाहियों ने रुदल को छोड़ दिया |
उसके बाद रुदल ने इस की शिकायत उच्च अधिकारियों से किया |
रुदल यादव की शिकायत पर जांच किया गया तो शिकायत सही पाई गई और उसके बाद दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया |

नोट :- ट्विटर पर वायरल समाचार के अनुसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *