
Gyan Prakash Dubey
नर्स की गैंगरेप का आरोप निकला फर्जी
जालौन 30 नवंबर 24.
उत्तर प्रदेश के जालौन में नर्स से गैंगरेप के मामले में सच्चाई सामने आ गई है |
दो दिन पहले महिला ने अपने साथ दरिंदगी और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में मिर्च भरने का आरोप लगाया था. साथ ही बेरहमी से पिटाई की बात भी कही थी |
यह गंभीर आरोप सुन पुलिस तक कांप उठी थी. केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई, तो ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई |
जांच में सामने आया कि महिला के साथ कोई गैंगरेप नहीं हुआ बल्कि यह तो देवर-भाभी के अवैध संबंधों का विवाद निकला |
जालौन में 28 नवंबर को एक अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ हुए गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है |चुरकी थाना इलाके में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया गया था कि बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स को झाड़ियों के पीछे बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया | उस दौरान बदमाशों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची भर दी |गैंगरेप की इस वारदात ने जालौन से लेकर लखनऊ में बैठे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था
गैंगरेप के सनसनीखेज मामले को एसपी जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने फेक बताते हुए महज इसे अवैध संबंध के मामले में मारपीट होना बताया है |
एक तरफ जहां स्टाफ नर्स का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई, तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक जालौन का कहना है कि गैंगरेप का आरोप लगाने वाली स्टाफ नर्स का अवैध संबंध उसके ही रिश्ते में लगने वाले देवर से था |
एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि, अब तक की जांच में सामने आया है कि 28 नवंबर को स्टाफ नर्स के प्रेमी देवर की पत्नी, सास-ससुर ने पीड़िता को घेरकर उसके साथ मारपीट की थी |
जिन और दो लोगों पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप स्टाफ नर्स ने लगाया है उन दोनों की लोकेशन मौके पर नहीं मिली है |
वहीं पुलिस की अब तक की विवेचना में स्टाफ नर्स के साथ किसी भी तरह का कोई गैंगरेप नहीं हुआ है |पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है |
मामले की गंभीरता को देखते हुए गहनता के जांच के आदेश दिए गए हैं |


