पत्नी को नहीं हो रहा था बच्चा: पति ने उठाया ऐसा कदम की..

जी.पी.दुबे
97210 711 75

संतान न होने पर पति ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

अमरोहा, 5 दिसंबर 2024:
शादी के 19 साल बाद भी संतान न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई और उसने विरोध किया, तो उसे ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

👉संतान सुख न मिलने पर बिगड़े रिश्ते

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी 25 जून 2005 को एक युवक से की थी। शादी के बाद भी महिला मां नहीं बन सकी। इस पर दंपती ने डॉक्टर से परामर्श लिया, जिन्होंने महिला को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। महिला ने पति को यह बात बताई, लेकिन उसने ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया।

👉गोद लेने से इनकार, दूसरी शादी का फैसला

पति ने अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेने से भी इनकार कर दिया और दूसरी शादी की बात करने लगा। इस दौरान महिला अपने पति के साथ लखनऊ में रहती थी। कुछ समय बाद पति ने उसे गांव छोड़ दिया और खुद लखनऊ में रहने लगा।

👉गुपचुप तरीके से की दूसरी शादी

11 अक्टूबर 2024 को महिला को पता चला कि उसके पति ने लखनऊ में दूसरी शादी कर ली है। जब उसने पति से फोन पर बात की, तो उसने न केवल शादी की बात स्वीकार की, बल्कि गाली-गलौज भी की। इसके बाद सास और ससुर ने भी महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

👉पुलिस में शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि सभी आरोपों की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *