पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, छह की हुई मौत

Gyan Prakash Dubey

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ qसे टकराकर खाई में गिरी, छह की मौत, चार घायल

पीलीभीत 6 दिसंबर 24.
न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खाई में गिरकर पलट गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

👉दावत से लौटते वक्त हुआ हादसा

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद यह परिवार उत्तराखंड के खटीमा लौट रहा था। रात करीब 12 बजे टनकपुर हाईवे पर उनकी कार न्यूरिया थाना क्षेत्र में अचानक पेड़ से टकराई और खाई में गिर गई।

👉मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खटीमा के गोटिया निवासी शरीफ, मुन्नी (पत्नी नजीर), राकिब, मंजूर अहमद, अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा निवासी बाबू उद्दीन और कार चालक अकरम (सत्रह मील, खटीमा) के रूप में हुई है।

👉घायल हुए लोग

घायलों में खटीमा के जमौर निवासी गुलाम अहमद, रईस अहमद, अमरिया के बांसखेड़ा निवासी जाफरी (पत्नी बाबू उद्दीन) और बरखेड़ा के पोटा खमरिया निवासी अमजदी बेगम शामिल हैं।

👉पुलिस और प्रशासन हरकत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, और न्यूरिया, सदर कोतवाली व सुनगढ़ी थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।

👉वैवाहिक समारोह से जुड़ा मामला

मृतक मंजूर अहमद की बेटी हुस्ना बी का विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। इसी सिलसिले में अनवर के घर गुरुवार को दावत का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के बाद यह परिवार खटीमा लौट रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि हादसे की खबर से इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *