
जी.पी. दुबे
97210 711 75
पुलिस मुख्यालय में तैनात एसआई का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला
लखनऊ 6 दिसंबर 24.
प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिलदार दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक सर कटी लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली |
उप निरीक्षक की लाश मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया |
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस ने घटना की सूचना परिवार वालों को देते हुए घटना की हर पहलू से जांच शुरू कर दी |
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक उप निरीक्षक ध्यान सिंह यादव जिनकी उम्र 36 वर्ष थी और वह उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यालय में तैनात थे |
उनकी पत्नी भी उप निरीक्षक के पद पर थी और वह भी पुलिस मुख्यालय में की तैनात हैं |
दोनों किराए के मकान में रहते थे |
जैसे ही पत्नी को पति के मरने की खबर मिली तो जैसे उसके जीवन में भूचाल आ गया और उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षक ध्यान सिंह यादव का ट्रांसफर जालौन जिले में हो गया था | लखनऊ से जालौन जाने की तैयारी कर रहे थे | इसी बीच उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई | घटना सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे ट्रैक के पास हुई है |
बताया जा रहा है कि ज्ञान सिंह सेविंग करने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे | पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनकी लाश रेलवे ट्रैक के पास बरामद की जिसकी देर रात परिजनों द्वारा पहचान की गई |
पुलिस के प्रारंभिक जांच में उप निरीक्षक की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई लग रही है |
पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या या आत्महत्या जैसे पहलू की भी जांच कर रही है |
पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों ने इसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है| पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी


