पुलिस की प्रताड़ना से तंग पिता और 2 बेटों नें की आत्महत्या

Gyan Prakash Dubey

पुलिस की प्रताड़ना ने एक परिवार को कर दिया खत्म

लखीमपुर 6 दिसंबर 24.
पुलिस की प्रताड़ना से तंग एक परिवार के तीन मर्दों ने आत्महत्या कर लिया |
जानकारी के अनुसार रानी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में रहने वाले दलित रामनरेश ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
पोस्टमार्टम के बाद घर लाश पहुंचने पर परिवार वालों ने रामनरेश का अंतिम संस्कार कर दिया |
उसके बाद उसके दोनों बेटों नें भी आत्महत्या कर लिया |
बेटी मुकेश ने ट्रेन से कट कर तथा छोटे बेटे सुधीर ने घर में फांसी लगा ली |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
घटना से जहां पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई वहीं पर पुलिस भी हैरान है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही के प्रताड़ना से तंग आकर इन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया |आरोप है कि महिला सिपाही परिवार पर लगातार दबाव बना रही थी | इसके कारण तंग आकर पिता और दो बेटों ने मौत को गले लगा लिया |

परिजनों ने घटना का कारण पड़ोसियों के द्वारा मकान के विवाद के चलते दोनों को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है |
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक महिला सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है |

मामले में पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं | दोनों आसपास ही रहते हैं |
गांव वालों के अनुसार कुछ समय पहले राम नरेश की पत्नी की मौत हो गई थी | इसके बाद दोनों लोगों का खाना एक ही घर में बनता था,लेकिन कुछ महीनो से दोनों के बीच मकान के बंटवारे के लेकर विवाद चालू हो गया |
अभियुक्तों का दावा है कि यह घर उनका है |
इसी बीच बुधवार को नरेश ने आत्महत्या कर ली इसके बाद उनके दोनों बेटों ने पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी | दौरान मृतक के दोनों बेटों की भी आत्महत्या की खबर आ गई | बेहद दुखद है फिलहाल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *