
Gyan Prakash Dubey
प्रेमी संग बिस्तर में इश्क़ लड़ा रही थी पत्नी, आपत्तिजनक हालत में देखते ही पति का खौल उठा खून, फिर…
उरई 6 दिसम्बर 24.
जालौन में डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
देर रात काम से जब घर पहुंचा तो उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका दिमाग खराब हो गया | उसने गुस्से मे कुल्हाड़ी से मार कर दोनों की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई।
उसको हिरासत लें पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज,जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
मामला सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है।
जहां घर के अंदर पत्नी के साथ प्रेमी को सोता देख गुस्साए पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार रात 10 बजे जब पति घर लौटा तो उसने एक ही चारपाई पर दोनों को आपत्तिजनक हालत ने सोता हुआ देखा। इससे गुस्साए पति ने अंदर रखी कुल्हाड़ी से सोते समय ही दोनों पर कई वार कर दिए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के समय आठ साल व दस साल के दो बच्चों की चीख सुनकर नींद खुल गयी | माँ को देख दोनों रोते हुए घर से बाहर भागे। इधर हत्या करने के बाद आरोपी खुद सिरसा कलार थाने पहुंचा और घटना की कहानी पुलिस को बता दी।
ग्राम टिकरी मुस्तकिल निवासी 35 वर्षीय कुंवर सिंह दोहरे मजदूरी कर अपनी पत्नी के साथ अलग रहकर जीवन यापन करता था।
पत्नी के चरित्र पर शक के कारण अक्सर पत्नी से कई बार विवाद भी हो चुका था।
बहरहाल माँ की मौत और पिता के जेल जाने के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गये हैं |


