
Gyan Prakash Dubey
हापुड़: युवक की हत्या का खुलासा, दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बना हत्या की वजह
हापुड़ 10 दिसंबर 24.
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में नौ दिन पहले हुए सोनू शर्मा हत्याकांड का हापुड़ पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 नवंबर को वन विभाग के पानी के प्लांट के पास सोनू शर्मा का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी। जांच में सामने आया कि सोनू की हत्या उसके दोस्तों अन्नू और राजपाल ने की थी।
प्राप्त समाचार के अनुसार
पुलिस पूछताछ में आरोपी अन्नू ने खुलासा किया कि सोनू शर्मा का उसके घर आना-जाना था, इसी दौरान सोनू का अन्नू की पत्नी से अवैध संबंध हो गया। अन्नू ने बताया कि सोनू ने उसकी पत्नी से कहा था, अगर तुम मेरे साथ रहना चाहो तो मैं अन्नू को जान से मार दूंगा और तुम्हारा पूरा खर्चा उठाऊंगा। ” यह बात अन्नू की पत्नी ने उसे बताई, जिसके बाद अन्नू ने अपने दोस्त राजपाल के साथ मिलकर सोनू की हत्या की योजना बनाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
26 नवंबर को सोनू, अन्नू और राजपाल एक गौशाला में बैठकर शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने के बाद राजपाल ने सोनू को बातचीत में उलझा लिया और अन्नू ने उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे गोबर की बुग्गी में छुपाकर वन विभाग के जंगल में फेंक दिया और वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक सोनू शर्मा अमरोहा जिले का निवासी था और पिछले पांच साल से अपनी मां के साथ तीर्थ नगरी ब्रजघाट में रह रहा था। सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के थे और निजी विभाग के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया |


